Site icon Manorathi Foundation

फिर जागी आस्था |

मेरी शादी के बाद 32 साल बच्चों की परवरिश-पढ़ाई में कैसे हंसते-खेलते गुज़र गये पता ही नही चला। पर 21 मई, 1995 को मेरे पति को अचानक हार्ट अटैक हुआ। डॉक्टर की कोशिश के बावजूद 24 घंटे ज़िंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए वे मौत के अघोष में समा गये। मैं लुटी-लुटी बिना एक बूंद आंसू बहाये उनके क्रिया-कर्म अपना फर्ज समझकर करती रही। मुझे लगा मैं रोउंगी तो बच्चे परेशान हो जायेंगे। पर भगवान से मेरी आस्था ही उठ गई। मुझे भगवान निष्ठुर लगने लगे। मैंने पूजा पाठ सब छोड़ दिया। हर वक़्त बस यही डर लगा रहता कि मुझे कुछ हो गया तो मेरे छोटे बच्चो को क्या होगा। ये तो एकदम अनाथ हो जायेंगे। दिनभर बैठकर यही सोचती रहती। परिणाम यह हुआ कभी मेरा ब्लड प्रेशर 100-180 हो जाता तो कभी इतना गिरता की नाड़ी ही छूट जाती। एंजियोग्राफी भी कराई। मेरी बेटी और जवाई मेरी बीमारी के क्षण मेरे पास ही रहे।

एकदिन हमारे एक हितेषी घर आये और उनसे बोले, बरसों से आपकी मम्मी हर मंगलवार श्री सिद्धि विनायक के दर्शनों को जाती थी क्यों न आप इनकी सेहत के लिये भगवान ‘महापूजा’ करा लें। सबको उनकी सलाह अच्छी लगी। हमने सिद्धि विनायक मंदिर में जाकर सेहत के लिये महापूजा की। उसके बाद से ही मुझे ऐसा लगने लगा जैसे कोई अदृश्य शक्ति मुझे फिर से जीने के लिए प्रेरित कर रही है। धीरे-धीरे मेरा भगवान पर विश्वास लौटने लगा। मुझे लगा जो जिम्मेदारी बच्चो को पढ़ाने की, शादी की जो मेरे कंधों पर आ गयी है उसे मुझे पूर्ण करना है। मौत तो मांगे से नही मिलती जब आनी है तभी आयेगी। अब लगता है हर इंसान को अपने कर्मो का फल भुगतना ही पड़ता है। न कोई साथ आया है न कोई साथ जाता है।

भगवान को धन्यवाद देना होगा कि यदि ज़िंदगी की एक राह बंद होती है तो जिंदगी समाप्त नही होती, ईश्वर कोई न कोई रास्ता निकाल ही देता है। à¤”र मेरी ज़िंदगी मे एक नही अनेक रास्ते खुले|

खाली न कभी बैठी न कभी बैठूंगी |


ABOUT THE AUTHOR

Mrs Nirmala Goswami


77 years old loving and inspirational grandmother of 7 grand children has been living in Mumbai for five decades. She is a culinary expert, passionate reader, cricket buff and enjoys knitting, tending her window garden. Her articles and recipes have been published in leading Hindi newspapers and magazines. An enthusiastic teacher she never misses an opportunity to share her cooking and knitting skills with eager learners.

Exit mobile version